सांगानेर: जोबनेर थाना पुलिस ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, एक आरोपी को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने फुलेरा रोड पर दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार कुमावत पुत्र जगन्नाथ कुमावत को गिरफ्तार किया गया है।