सिवनी: IPL मैच पर सट्टा लगाते 1 सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार: कोतवाली थाना प्रभारी
Seoni, Seoni | Apr 7, 2026 जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के सख्त रुख के बाद कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे घेराबंदी कर एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है.