डीग: डीग में कर्मचारियों ने किया उग्र प्रदर्शन, आरजीएचएस योजना की बहाली की उठाई मांग
Deeg, Bharatpur | May 12, 2026 अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय डीग पर राज्य सरकार की आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कर्मचारियों और पेंशनरों ने जोरदार प्रदर्शन किया।