जयपुर: जवाहर सर्किल थाना इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा गया आरोपी अवैध हथियार तस्करी का सरगना निकला
Jaipur, Jaipur | Apr 27, 2026 जवाहर सर्किल थाना पुलिस की गिरफ्त में आए ग्वालियर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राहुल घुरैया ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुए इस आरोपी के तार अब अवैध हथियारों की तस्करी से भी जुड़ गए हैं। आरोपी मध्य प्रदेश से सस्ते दामों में हथियार लाकर जयपुर में डबल क़ीमत पर बेचता था ।