डीग: शहर के गोवर्धन गेट पर भाजपा का होली मिलन समारोह, विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
डीग शहर के गोवर्धन गेट स्थित एक निजी मैरिज होम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के शहर एवं ग्रामीण मंडल की ओर से भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीग–कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शैलेष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।