अकलतरा: कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बालक निरुद्ध, 1 अन्य आरोपी फरार
अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपी रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो, शिवांश पांडेय उर्फ शिवा, चंद्रहास पांडेय उर्फ लक्की, रामकृष्ण पाठक उर्फ सौरभ पाठक को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। वहीं 2 नाबालिग बालक को निरूद्ध कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।