इंदौर: भंवरकुआ में वीडियो वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 19, 2026 - इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार रात 11बजे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इंदौर के भंवरकुआं थाने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे जानने वाला राम नाम