भभुआ: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम ने समाहरणालय में राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Bhabua, Kaimur | Oct 16, 2024 बुधवार की दोपहर 12:00 बजे भभुआ समाहरणालय में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर डीएम सावन कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधि के साथ बैठक किया। डीएम सावन कुमार द्वारा बताया गया निर्वाचन के दौरान रोड शो या सभा के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है।