बालोद: जिला प्रशासन द्वारा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव को दी गई विदाई
Balod, Balod | Feb 13, 2024 जिला प्रशासन के द्वारा आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव को अपर कलेक्टर कांकेर के पद पर स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक सहित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव को एक संवेदनशील अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों एवं व्यवहार की सराहना की।