आरा: नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज में बदमाशों ने जदयू के घर परजदयू नेता के आवास पर फायरिंग, बाल- बाल बचा भतीजा
-
Arrah, Bhojpur | Apr 28, 2024 नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज में रात बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह के घर पर हमला कर दिया। रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने जदयू नेता के आवास पर फायरिंग कर दी। अपराधियों की ओर से दो से तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। गोलीबारी में जदयू नेता के भतीजे चंदन कुमार सिंह बाल-बाल बच गये।