पामगढ़: पामगढ़ क्षेत्र सहित जिले में नवा तरिया निर्माण से जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भवतरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत नया तालाब नवा तरिया अर्थात नए तालाब का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीण श्रमिक नियमित रूप से तालाब निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। वर्तमान में श्रमिक प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं।