मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ की गई मारपीट के मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी से की गई शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी गौतम माथुर पुत्र राजेश कुमार माथुर ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों के द्वारा उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़ित ने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।