मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इटोरा निवासी रेशमा पत्नी राघवेंद्र ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।