बूंदी: जिला कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित बैठक में नार्दन बाइपास फेज 2 के तहत अब तक 64 करोड़ 33 लाख का मुआवजा जारी
Bundi, Bundi | Aug 21, 2024 तालेड़ा उपखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन नार्दन बाईपास फेज-2 के तहत मुआवजा राशि वितरण की स्थिति, अवाप्त भूमि का कब्जा लेने आदि की जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बैठक लेकर समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जो खसरे छूट गए थे तथा जिनकी अवाप्ति नहीं हुई है उन खसरों की लगभग साढ़े पांच हेक्टेयर जमीन को अवाप्त करे।