बूंदी: रेलवे स्टेशन चौराहे पर रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Bundi, Bundi | Aug 21, 2024 जिले के विभिन्न क्षेत्रों से रामदेवरा जा रहे यात्री मंगलवार रात रेलवे स्टेशन के पास वाहन दुर्घटना में घायल हो गए जिसके बाद सहयात्री घायलो को जिला अस्पताल लेकर आये जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार पाटन क्षेत्र के चितावा व ईश्वर नगर निवासी कलावती बाई 65 वर्ष व मनोज बैरवा 45 वर्ष अन्य सहयात्रीयो के साथ पैदल बाबा के जयकारे लगाते हुये जा रहे थे।