बूंदी: छत्रपुरा स्थित तिरुपति विहार कॉलोनी में अनियंत्रित होकर अवैध बजरी से भरा ट्रक पलटा बड़ा हादसा टला
Bundi, Bundi | Aug 21, 2024 सदर थाना क्षेत्र के छत्रपुरा स्थित तिरुपति विहार कॉलोनी में आज एक अवैध बजरी से भरा ट्रक टायर धसने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में अवैध बजरी से भरे ट्रक यहां से गुजरते हैं जिससे कॉलोनी की सड़क क्षति ग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है पूर्व में भी यहां हादसा हो चुका है।