मांगरोल थाना क्षेत्र के बलूंदा लाल कोठी के पास रविवार को मारपीट की घटना में दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल ने रविवार शाम 7:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट की घटना में बबलू पुत्र चतुर्भुज मीणा व रोहित पुत्र कमल किशोर मीणा घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है