रहटगांव: धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत मोरगढ़ी में लगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर
धरती आबा जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरगढ़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ हरदा के चिकित्सक डॉ. आदर्श शुक्ला द्वारा किया गया। शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।