बालाघाट: बालाघाट में पेट्रोल ₹113.16, डीजल ₹98.35 पर, लोगों ने कहा - सरकार टैक्स कम करके दे राहत
बालाघाट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले में पेट्रोल 113.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.35 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। एक हफ्ते के अंदर यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़े हैं। ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इससे पहले जिले में पेट्रोल 108.03 रुपए और डीजल