मुरैना नगर: गर्मी का कहर बढ़ने से लू का अलर्ट जारी, CMHO ने स्वास्थ्य संस्थाओं में लू वार्ड बनाने के दिए निर्देश, प्रशासन सतर्क
मुरैना में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है।CMHO डॉ.पदमेश उपाध्याय ने बताया कि अप्रैल से जून तक लू का खतरा ज्यादा रहता है।तेज धूप से बचें, जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें। लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज लें।सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।