बिहार: इमामगंज गांव में बोरसी से आग तापने के दौरान महिला झुलसी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jan 23, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव में बोरसी से आग तापने के दौरान मुकेश रविदास की पत्नी लालो देवी झुलस गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज जारी है। परिवार के लोगों ने बताया कि अधिक ठंड के कारण लालो देवी आंगन में बोरसी से आग ताप रही थी उसी दौरान कपड़ा में आग पकड़ लिया जिससे वह झुलस गई।