बिजनौर: हल्दौर के गांव कुंडा में 8 दिन पूर्व गायब हुए व्यक्ति का शव तालाब में मिला
Bijnor, Bijnor | Nov 30, 2024 बिजनौर में शनिवार को समय करीब 11:00 हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में 8 दिन पूर्व गायब हुए व्यक्ति का तालाब में शव मिला है। गांव कुंडा निवासी धर्मेंद्र नामक व्यक्ति 8 दिन पूर्व अचानक गायब हो गया था। आज धर्मेंद्र का शव गांव के ही तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।