चौथम: गोगरी में नवजात बच्ची की गला रेतकर हत्या, शव झोले में बंद कर फेंका, पुलिस जांच में जुटी
गोगरी थाना क्षेत्र के बाईपास जीएन बांध से सटे एक चाहरदीवारी से घिरे खाली जमीन में शुक्रवार की शाम में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात लोगों ने नवजात बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को झोले में बंद कर जमीन के भीतर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची। सर्किल इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष अरविन्द