नगड़ी: बंगाली फील्ड स्थित वैष्णवी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें
Nagri, Ranchi | Apr 14, 2026 बंगाली फील्ड में स्थित वैष्णवी गैस एजेंसी में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक इंतजार करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अन्य गैस एजेंसियां घर-घर गैस पहुंचा रही हैं, वहीं यहां व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है।