बदायूं: उझानी के अब्दुल्लागंज गांव में बच्चों के विवाद में चार लोगों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 5, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव में बच्चों के विवाद के बाद गांव के चार लोगों ने 62 वर्षीय मुख्तयार व उनकी 60 वर्षीय पत्नी हुस्नबानों को लात - घूंसे व लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल मुख्तयार ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल हुस्न बानों को मेडिकल परीक्षण को भेजा है।