हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर विवाहिता को एक लाख रुपए और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला गया बाहर
महिला थाना में एक विवाहिता की रिपोर्ट पर पति, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और स्त्रीधन नहीं लौटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रसीदा बीवी (26) पत्नी मोहम्मद सदीक निवासी वार्ड नंबर 1, 11 एमएम, ग्राम पंचायत रोड़ांवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।