पत्थलगांव: बागबहार देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में मनमानी, तय कीमत से ज्यादा वसूली का आरोप, शराब की मनमानी कीमत पर कार्रवाई की मांग
बागबहार स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में शराब की ओवर रेट बिक्री से मदिरा प्रेमियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्राहकों का आरोप है कि दुकान में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल की जा रही है, जिससे लगातार विवाद की स्थिति बन रही है। साथ ही शराब पर अंकित दाम पर ब्लेक पेन चलाकर छुपाया जा रहा है। बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकार