डीग: डीग में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित, 400 से अधिक मरीजों की हुई जांच
श्री राम कृष्ण सेवा ट्रस्ट भोलेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को स्वर्गीय रमेश चंद गुप्ता की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एडवांस्ड न्यूरोलॉजी एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।