कवर्धा: कलेक्टर ने कवर्धा नगर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश
नगर पालिका कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित इंजीनियरों, अधिकारियों एवं ठेकेदारों की महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शहर में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं.