पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।