विदिशा नगर: पोस्टमार्टम में खुलासा: पोलियो की दवा नहीं, दूध श्वासनली में जाने से हुई बच्ची की मौत
विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र के ग्राम बैनखेड़ी में पोलियो की दवा पीने के बाद बच्ची की मौत को लेकर फैली अफवाहों पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने विराम लगा दिया है। सोमवार शाम 5 बजे जांच में सामने आया कि बच्ची की मौत पोलियो की खुराक से नहीं, बल्कि दूध श्वासनली में चले जाने से दम घुटने के कारण हुई। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि पोलियो की दवा पूरी तरह सुरक्षित है