बांका: बांका में तेज आंधी के साथ बारिश, थाना गेट पर गिरा पेड़
Banka, Banka | Apr 29, 2026 जिले में बुधवार की शाम 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। दिनभर की भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को जहां बारिश से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं और तूफान ने कई जगहों पर भारी नुकसान भी पहुंचाया। सबसे बड़ी घटना बांका थाना परिसर के बाहर हुई।