छतरपुर नगर: “न्याय पथ अभियान” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” के तहत कोतवाली पुलिस ने 12 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने फरार आरोपी सियाराम गोस्वामी निवासी बुदौर थाना मातगुवां को गिरफ्तार किया है।वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 8 मई दोपहर करीब 4:30 बजे सिटी कोतवाली पुलिस ने जारी किया।