मुलाना: मुलाना विधायक वरुण चौधरी को बनाया गया आधारभूत सरंचना विकास समिति का अध्यक्ष
Mulana, Ambala | Feb 27, 2024 हरियाणा विधानसभा में पेश बजट के अध्ययन व समीक्षा के लिए विधानसभा स्पीकर ने 8 कमेटियों का गठन किया है। इस को लेकर स्पीकर ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। यह कमेटियां विभागों को आवंटित बजट की समीक्षा करेंगी और अपनी रिपोर्ट बजट सत्र में सौंपेगी। स्पीकर ने मुलाना विधायक वरुण को आधारभूत संरचना विकास समिति का अध्यक्ष बनाया है।