मुलाना: भकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी बोले - अब 22 फरवरी को 12 बजे से 2 बजे तक रोड होगा जाम
Mulana, Ambala | Feb 21, 2024 भकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पहले 22 फरवरी को तहसील स्तर पर देश के PM नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकने का कार्यक्रम था। लेकिन अब उस मे बदलाव किया गया है। अब प्रदेश में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रोड जाम होगा।चढूनी ने कहा कि खनोरी बॉर्डर पर एक युवक को गोली लगने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जिलों में एक एक जगह जाम लगाया जाएगा।