मुलाना: सतगुरु बाबा हरदेव जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर निरंकारी समाज ने मुलाना में चलाया सफाई अभियान
Mulana, Ambala | Feb 25, 2024 सतगुरु बाबा हरदेव जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर निरंकारी समाज के लोगों ने मुलाना में विशाल स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस सफाई अभियान में निरंकारी समाज के करीब 50 सदस्यों ने भाग लिया। राजेश कुमार मुखी महाराज की अगुवाई में यह अभियान चला। इस दोरान ग्राम सरपंच प्रवीन कुमार भी वहां मौजूद रहे।