मुलाना: बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा दोसडका में चेरिटेबल अस्पताल में मात्र 13 रुपये में मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
Mulana, Ambala | Feb 20, 2024 दोसडका स्थित बाबा जोरावरसिंह बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा में चेरिटेबल अस्पताल का शुभारंभ किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बाबा जसबीर सिंह खालसा ने बताया कि अस्पताल में रोगियों को नाममात्र खर्च पर उपचार मिलेगा। इस अस्पताल का क्षेत्र के लोगों को भरपूर फायदा मिलेगा। खालसा ने कहा कि अस्पताल में मात्र 13 रुपये में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी