करछना: नैनी स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार दोपहर मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार करछना क्षेत्र के झिरी लक्षीपुर का निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामचंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना होने पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।