जबलपुर: तिलवारा में चावल की बोरियों के बीच छिपा था विशालकाय सांप, सर्प विशेषज्ञ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
जरा सोचिए, आप राशन की दुकान पर सामान लेने जाएं और बोरियों के बीच से अचानक एक 8 फीट लंबा सांप निकल आए! कुछ ऐसा ही खौफनाक नजारा देखने को मिला जबलपुर के तिलवारा में।"जहां शास्त्री नगर स्थित राजू साहू की किराना दुकान में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे काम चल रहा था। तभी अचानक कर्मचारियों की नजर चावल की बोरियों के बीच गई। वहां घात लगाए बैठा था एक विशालकाय सांप!