उदयपुर: सरगुजा में निशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेश परीक्षा संपन्न, 188 मेधावी विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश एवं डीईओ डॉ. दिनेश झा के मार्गदर्शन में शनिवार 11 बजे से दोपहर 2बजे तक शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में “सरगुजा 30” के अंतर्गत निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के समस्त विकासखण्डों एवं दूरस्थ ग्रामीण-वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे कुल 188 विद्यार्थी शामिल हुए है।