बीना: ग्राम भिलावली के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, डायल 112 की मदद से घायल सिविल अस्पताल पहुंचा
Bina, Sagar | Oct 10, 2025 18 वर्षीय तरुण पिता राजकुमार निवासी भीम वार्ड जो बाइक से जा रहा था तभी शुक्रवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 की सूचना दी लेकिन 108 के नहीं आने पर सूचना डायल 112 को दी गई जिसके बाद मौके पर डायल 112 पहुंची और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।