बीना: भानगढ़ रोड बुखारा टिगड्डे पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन लोग घायल
Bina, Sagar | Oct 10, 2025 बुखारा टिगड्डे पर गुरुवार की रात तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार 31 वर्षीय गब्बर निवासी ग्राम रुसल्ला सोसाइटी , 25 वर्षीय जय हिंद निवासी ग्राम रुसल्ला एवं 29 वर्षीय शैलेंद्र लोधी निवासी खुरई घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 से आरक्षक धर्मेंद्र एवं पायलट सुमित पहुंच गए और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।