बीना: खिमलासा फाटक स्थित अंडरब्रिज में मरम्मत के चंद दिनों बाद फिर हुए गड्ढे, वाहन चालक परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | Oct 9, 2025 खिमलासा रेलवे फाटक स्थित अंडर ब्रिज के गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। जिसको लेकर कई बार शिकायतें की गई और वार्ड पार्षद के द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया। और रेलवे के द्वारा मरम्मत कार्य भी किया गया। लेकिन घटिया निर्माण की वजह से अंडर ब्रिज की हालत जस की तस बनी हुई है। और गड्ढों से बहन वाहन चालकों को निजात नहीं मिल रही।