सरधना: महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए, विशेष कवरेज: खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झाँसी वाली रानी थी
आज उस वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई का शहादत दिवस है l 17जून 1858को वह वीरांगना अंग्रेजो से भीषण युद्ध करते हुए वीर गति को प्राप्त हो गई थी l उसकी वीर गाथा ने पूरे हिंदुस्तान की महिलाओ जोश से भरकर आजादी की लड़ाई मे शरीक होने के लिए प्रेरित किया था l फ्ल स्वरूप महारानी लक्ष्मी बाई से प्रेरित होकर हिंदुस्तान की हजारों महिलाये जंग ए आजादी मे कूद पड़ी थी