कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने हरियाणा निवासी एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
शनिवार की शाम लगभग छह बजे कैराना कोतवाली पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी पुलिस टीम को देख फरार होने लगा, जिस पर पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 390 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम मोनू निवासी धनिजा कॉलोनी थाना सदर पानीपत हरियाणा बताया।