इसुआपुर: अचीतपुर से पुलिस ने दो युवकों को देशी कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Ishupur, Saran | Apr 13, 2026 इसुआपुर थानाक्षेत्र के अचीतपुर से पुलिस ने दो युवको दो मोबाईल ,दो देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार की दोपहर बारह बजे बताया कि अचितपुर निवासी सोनू कुमार गिरी व गुड्डु कुमार को अवैध हथियार से साथ गिरफ्तार किया गया और आर्म्स ऐक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।