गुण्डरदेही: गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत डगनिया में पानी की टंकी दो माह से बंद, नालियां कचरे से भरी, ग्रामीणों में आक्रोश
गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत डगनिया में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव की पानी टंकी पिछले दो माह से बंद पड़ी है, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी बंद होने से उन्हें दूर- दराज से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं गांव की नालियां कचरे से भरी हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और बीमारी का खतरा बना हुआ है।