खंडवा नगर: अस्पताल में प्रिंट करने के लिए कागज नहीं, जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से इलाज में हो रही देरी ,
मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल में कॉलेज प्रबंधन के हाथ में नैदानिक जांच की व्यवस्था आने के बाद मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रबंधन के पास मरीजों की खून की जांच रिपोर्ट प्रिंट करने के लिए कागज तक उपलब्ध नहीं है। कागज नहीं होने के कारण मरीजों को उनकी पैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है घटना गुरुवार सुबह 7 बजे की है