सिमडेगा: खनन विभाग सिमडेगा द्वारा अवैध बालू लदा हुआ ट्रैक्टर को किया जप्त ,सिमडेगा थाना को किया सुपुर्द
सिमडेगा खनन विभाग के द्वारा रविवार की सुबह 7 बजे कार्रवाई करते हुए पालामाड़ा नदी से अवैध तरीके से बालू उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर को जप्त कर सिमडेगा थाना को सुपुर्द कर दिया। जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि नदी से बालू उठाव कर रहा था जिसके बाद टीम वहां पहुंची तो चालक एवं अन्य लोग फरार हो गए वहीं मौके से ट्रैक्टर को थाना लाया गया। करवाई जा रही है।