सिरोही: सिरोही-मंडार हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत और दो लोग घायल
Sirohi, Sirohi | May 23, 2026 सिरोही-मंडार नेशनल हाईवे पर सिंदरथ गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई, जबकि ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन के नीचे दब गया,